Ghansyam Sharma / Sat, Oct 16, 2021 / Post views : 170
कोंडागांव। विजयादशमी दशहरे के शाम कोंडागांव के दो युवक परमेन्द्र साहू व गगनदीप टाक कोंडागांव से बफना के लिए निकले थे तभी बफना पहुंचने से पहले ही उनकी कार एक सड़क किनारे आम पेड़ से टकराई और मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी तेज रफ्तार से होने के कारण कार के परखच्चे उठ गए घटना की खबर मिलते ही पुलिस की टिम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों के मदद से शव को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया गया जहां से पोस्टमार्टम पश्चात सुबह शव को घरवालों को सुपुर्द किया गया ।
एक निस्वार्थ कार्यकर्ता खो दिया -मोहन मरकाम
विधायक कोंडागांव एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा मैंने परमेन्द्र साहू के रूप में एक निस्वार्थ कार्यकर्ता खो दिया।बता दें परमेन्द्र साहू सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहे पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी बखूबी निर्वहन किया घटना की खबर मिलते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक कोंडागांव मोहन मरकाम ने रायपुर से ही फोन के माध्यम से जानकारी ली और तुरंत ही कोंडागांव के लिए रवाना हो गए सुबह 10 बजे शव वाहन के साथ साथ ही मृतक के घर पहुंचे व कांग्रेसजनों के साथ परमेन्द्र साहू के शव को कांग्रेस के झंडे से लपेटकर सलामी दी व अंतिम यात्रा में शामिल हुए।साथ ही दूसरे मृतक गगनदीप टाक के अंतिम यात्रा में समय होने के चलते परिवार जनों के बीच पहुंच संवेदना व्यक्त किया,कहा असमय चले जाना माता पिता परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन