Ghansyam Sharma / Sun, Jun 6, 2021 / Post views : 149
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के तीव्र निराकरण पर खुशी जताई है. उन्होंने इसे भूपेश सरकार के नीति और निर्णय का प्रतिफल बताया है. प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने लल्लूराम डॉट का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इनकी मुहिम से बेसहारा परिवार को सरकार ने सहारा दिया है.
वहीं शाला शिक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र दुबे ने लल्लूराम डॉट कॉम का आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति के सभी मामले सरकार तक पहुंचाने का काम लल्लूराम डॉट कॉम ने किया है. उसके बाद सरकार ने नियम में बदलाव किया. तब दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को नियुक्ति मिली. सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति में 10 प्रतिशत सीलिंग को शिथिल करने का फैसला लिया था. इसी फैसले ने दिवंगत शिक्षकों के बेसहारा परिवार का तकदीर बदल दिया है.
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के 500 से अधिक पुराने प्रकरण वर्षों से लंबित थे. वहीं कोरोना संक्रमण के कारण 411 से अधिक शिक्षक दिवंगत हुए थे. कोरोना महामारी ने शिक्षकों को सर्वाधिक निशाना बनाया था, जो कि एक गंभीर चिंता का विषय था. इसको लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है. जिसके बाद लगभग 795 परिवारों को नियुक्ति दी गई.
फेडरेशन ने 697 दिवंगत शिक्षकों के परिवार के आश्रित को शिक्षा विभाग के द्वारा सीमित समय में अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी करने पर संतोष व्यक्त किया है. फेडरेशन का ये भी कहना है कि सरकार ने दिवंगत शिक्षक के परिवार के आश्रित सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति सांत्वना स्वरूप दिया है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन