Ghansyam Sharma / Mon, Jun 7, 2021 / Post views : 150
दुर्ग। सूबे के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के रिश्तेदार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. उसने अपने खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दी है. मृतक पेशे से किसान था. घटना उतई थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकचौरी का है.
जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम कुबेर साहू (47 वर्ष) है, जो कि मानिकचौरी गांव का रहने वाला था. उसने अपने खेत में नीम के पेड़ से नायलॉन की रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली.
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक किसान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का रिश्तेदार था. उतई पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन