Tue, 25 Aug 2026
Breaking News
प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल |

: औलाद को बेच दी मां: छग की महिला ने दो नाबालिग लड़कियों को सेक्स रैकेट के दलदल में धकेला, आर्केस्ट्रा की आड़ में चलता था खेल, इतने आरोपी पहुंचे जेल

Ghansyam Sharma / Sat, Jul 17, 2021 / Post views : 151

Share:

भिलाई। बिहार में आर्केस्ट्रा का ट्रेंड खूब है. छोटे-छोटे आयोजनों में बालाओं से डांस कराते हैं. ऐसे आयोजन आर्केस्ट्रा के माध्यम से होते हैं. ऐसे ही एक आर्केस्ट्रा का खुलासा हुआ है, जो सेक्स रैकेट को ऑपरेट कर रहा था. इसमें भिलाई की दो लड़कियां भी शामिल हैं, जिसे दुर्ग पुलिस ने रेस्क्यू किया है. दोनों लड़कियों को भिलाई की एक महिला ने दलाल को सौंप दिया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि दो लड़कियों में एक लड़की उस महिला की बेटी भी थी. बावजूद दोनों लड़कियों को इस दलदल में धकेल दिया.

मां ने बेटी को सेक्स रैकेट के दलदल में धकेला

दुर्ग पुलिस की ओर से प्रेस रिलीज जारी हुआ है, जिसमें बताया है कि सेक्स रैकेट के लिए नाबालिग लड़की को बिहार में पैसे लेकर भेजने के आरोप में छावनी पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. बाल कल्याण समिति दुर्ग की जांच रिपोर्ट के आधार पर छावनी पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है.

कुछ दिनों पूर्व बाल कल्याण समिति पटना बिहार से छावनी क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति दुर्ग को सौंपा गया था. जहां जांच पर दोनों लड़कियों ने बताया कि उक्त आरोपित महिला के द्वारा जान-बूझकर नाबालिग लडकियों को पटना, बिहार के विपिन बिहारी गिरी नामक व्यक्ति को सौंप दिया था. जो डांस आर्केस्ट्रा पार्टी के नाम पर दुर्व्यापार करता था.

बता दें कि उनमें से एक लड़की इस आरोपित महिला की सगी बेटी है. इसी घटना क्रम में विपिन बिहारी गिरी नामक व्यक्ति ने बिहार में बच्ची के साथ अनाचार किया, जिसकी रिपोर्ट नौबतपुर थाना बिहार में दर्ज कराया गया है. विपिन बिहारी गिरी नामक व्यक्ति को अभी जेल में होने की जानकारी मिली है. इस घटना के बाद पटना बिहार के बाल कल्याण समिति ने दोनों लडकियों को अपने अभिरक्षा में लेकर बाल कल्याण समिति दुर्ग को सौंपा था.

संबंधित मामले में आरोपित महिला के अलावा विपिन बिहारी गिरि को आरोपी बनाया गया है, जिसकी विधिवत गिरफ्तारी पृथक से जांच उपरांत की जाएगी. संबंधित मामले में कुछ और लोगों के संलिप्त होने की बातें सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी विवेचना उपरांत की जा सकेगी.

नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत अग्रवाल के संज्ञान में यह शिकायत आने पर उनके द्वारा तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिसके तहत अति पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव और नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर के मार्गदर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है.

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement