Ghansyam Sharma / Tue, Jul 27, 2021 / Post views : 196
सूरजपुर। मध्यप्रदेश सीमा से लगे जलप्रपात रकसगंडा में मछली मारने गए एक युवक बह गया है, जिसका अभी तक कुछ अता पता नहीं चल सका है. घटना रविवार की है. मामले की जानकारी लगने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है, लेकिन युवक अबतक नहीं मिला है.
दरअसल, देवड़ी गांव के एक ही परिवार के तीन लोग जलप्रपात में मछली मारने गए थे. मछली मारने के दौरान अशोक अगरिया का पैर फिसल गया. वह पानी के तेज बहाव में बह गया. हालांकि उसे पानी में बहता देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह जल प्रपात के दह में समा गया.
युवक के बहने की सूचना पर आज स्थानीय गोताखोर की टीम के साथ एसडीआरएफ की टीम रकसगंडा जलप्रपात पहुंची. बहे युवक की पजासाजी में जुटी रही, लेकिन अभी तक पता नहीं चल सका.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन