Ghansyam Sharma / Sun, May 30, 2021 / Post views : 149
बिलासपुर। हाल ही में तख़तपुर नगर पालिका में पदस्थ CMO शीतल चंद्रवंशी के घर में शातिर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. दरअसल, तख़तपुर नगर पालिका में पदस्थ सीएमओ शीतल चंद्रवंशी के सकरी स्थित रामा लाइफसिटी के मकान में चोरी हुई है. बीते 14 तारीख से मकान सूना पड़ा हुआ था. शातिर चोरों ने मौके का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है.
जानकारी के मुताबिक चोर मकान से 18 लाख नकद लेकर फरार हुए हैं. इस मामले में एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि सकरी थाने में सीएमओ ने घर से नगद चोरी होने की शिकायत दर्ज की है. मामले में आसपास के लोगों के पतासाजी की जा रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. मामले में जांच जारी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन