Ghansyam Sharma / Mon, Oct 25, 2021 / Post views : 153
कोंडागांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़ में प्राइवेट इंग्लिश स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों का निर्माण कराया जा रहा है ताकि छत्तीसगढ़ के बच्चों को निःशुल शिक्षा मिल सके ओर छत्तीसगढ़ के हर जिले में इन स्कूल भवनों का निर्माण तीव्र गति से किया जा रहा हैं। तीव्र गति से हो रहे निर्माण कार्यो में स्तरहीन गुणवत्ता पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोंडागांव जिला के माकड़ी ब्लाक से सामने आया है। माकड़ी ब्लाक में आत्मानंद विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है जिस पर माकड़ी ब्लाक के जनप्रतिनिधियों के द्वारा मीडिया को बताया कि जो निर्माण कार्य चल रहा है वह स्तरहीन निर्माण कार्य है। 
पूर्व जनपद अध्यक्ष माकड़ी संजू पोयम
माकड़ी पूर्व जनपद अध्यक्ष संजू पोयम ने बताया कि यह स्कूल बहुत पुराना है इस स्कूल में विधायक कोंडागांव मोहन मरकाम भी पढ़े है और इस स्कूल का जीणोद्धार की मांग बहुत पहले से की जा रही थी । अब जाकर इस स्कूल का जीणोद्धार व नया कार्य किया जा रहा पर ठेकेदार के द्वारा निम्न स्तर का ईटा व मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है। ऐसा लगता है कि ठेकेदार ओर अधिकारी की मिलीभगत से ही ऐसा निम्नस्तर का निर्माण किया जा रहा है। निम्नस्तर के निर्माण कार्य के होने से भविष्य में किसी भी प्रकार का घटना होती है तो इसकी जिमेदारी किसकी होगी। कलेक्टर को संज्ञान में लेते हुए चल रहे निर्माण कार्य की जांच करनी चाहिए।
वही संजू ग्वाला का बताते हैं कि कई बार मौखिक रूप से ठेकेदार व इंजीनियर अधिकारियों को शिकायत की गई, फिर भी उक्त निर्माण कार्य को सुधार नहीं किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि जो सरिया (रॉड) कौन सा लगा रहे हैं, सरिया से बनने वाला कलाम व कालम का रिंग भी बहुत दूर-दूर पर लगाया गया हैं। रेत, गिट्टी, सीमेंट में भी गोलमाल किया जा रहा है कुल मिलाकर जिला निर्माण समिति से 1 करोड़ 22 लाख रुपये से बनने वाला नया निर्माण व जीणोद्धार कार्य का जांच किया जाना चाहिए हम यही चाहते हैं ओर स्तरहीन निर्माण कार्य करने वाले लोगों ठेकेदार व अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए
। 
संजू ग्वाला पालक
वही काम कर रहे राजमिस्त्री को जब मीडिया ने पूछा कि क्या मटेरिया का उपयोग किया जा रहा है राजमिस्त्री ने बताया बताया कि एक बेग सीमेंट में 20 तगाड़ी रेत का इस्तेमाल कर रहे है। ईंट के बारे में बताया कि ठीक ठाक है। 
वही ठेकेदार के साइड इंजीनियर ने बताया कि आप को आरईएस इंजीनियर श्री साहू सर ने बताया दिया है फिर में क्या बताउगा फिर भी सीमेंट ईंट से बनी दीवार से सीमेंट मसाला निकलने पर कहा की में इस बारे में नही बता सकता क्यों निकल रहा है। 
वही आरइएस के इंजीनियर साहू ने बताया कि जो जिला निर्माण से 1 करोड़ 22 लाख रुपये से नया व जीणोद्धार का कार्य किया जा रहा है जो भी कार्य हो रहे ठीक हैं। जब पुराने पाइप का लगाए जाने व सरिया से बने कालम में दूर दूर लगाने व अन्य बारे में पूछने पर बताया कि जो कार्य हो रहे हैं सब गुडवत्ता को देखते हुए बनाया जा रहा है

जब आरईएस इंजीनियर ने तो निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण से हिने का दावा किया है फिर आखिर क्यों जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्तरहीन निर्माण का आरोप लगया जा रहा है यह यो जांच के बाद ही स्पस्ट हो पाएगा कि निर्माण कार्य मे भष्ट्राचार हो रहा है । यह तो आने वाला समय ही बतायेगा की जांच होती है या नही?
वीडियो देखें-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन