Ghansyam Sharma / Tue, Jul 27, 2021 / Post views : 161
महासमुंद। जिले में ग्रामीण सहकारी समिति कर्मचारी संघ बीते 24 जुलाई से पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है. ग्रामीण सहकारी समिति कर्मचारी संघ के हड़ताल के चलते कार्य प्रभावित हो रहा है. किसानों को खाद एवं बीज सहित अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं सहकारी राशन दकानों में भी ताला बंदी हो गई है. ग्रामीण सहकारी समिति कर्मचारी संघ के हड़ताल का व्यापक असर गरीबों के राशन उपलब्धता पर भी पड़ा है.
हड़ताली कर्मचारियों की प्रमुख मांगे हैं- धान परिवहन में देरी के कारण धान में आ रही सुखत एवं अतिरिक्त खर्च की राशि समिति को वापस किया जाए. प्रदेश के समस्त सहकारी कर्मचारियों को भी 7वां वेतनमान का लाभ दिया जाए एवं नियमित वेतन दिया जाए.
बैंक के अन्य रिक्त पदों पर सहकारी समिति के कर्मचारियों का संविलियन कर भर्ती किया जाए. जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों में प्लेसमेंट भर्ती पर रोक लगाई जाए. सहकारी समिति सेवा नियम 2018 में मुख्यमंत्री एवं सहकारिता मंत्री की अनुशासित टीम को तत्काल लागू किया जाए. अगामी धान खरीदी नीति में आवश्यक संशोधन किया जाए.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन