Ghansyam Sharma / Thu, Feb 10, 2022 / Post views : 168
अनियमितता को उजागर करना पड़ सकता है महंगा पत्रकारों जान पर गाड़ी से कुचलने की हो रही साजिश, एसपी को दिया आवेदन
कोंडागांव। पत्रिका लुक।
पत्रकार सुरक्षा कानून व पत्रकारों की सुरक्षा का दावा करने वाली छत्तीसगढ़ सरकार में भ्रष्टाचार व गंभीर अनियमितताएं उजागर करने वाले पत्रकार अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव तिलक पांडे ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा अनियमितता उजागर होने के भय से राज्य सरकार के इशारे पर कलम की ताकत को कुचलने का प्रयास जारी है।जबकि भ्रष्टाचार में डूबे अधिकारियों को बचाने सरकार मे बैठे लोग ही लगे हुए हैं।मामला कोंडागांव जिले में हाल में अवैध हॉट मिक्स प्लांट को लेकर खबरें प्रकाशित करने वाले पत्रकारों को वाहन से कुचलने की धमकी देने का मामला हो चाहे व जिले के विभिन्न विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकारों के खिलाफ जनप्रतिनिधियों द्वारा षडयंत्र पूर्वक पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का मामला हो, दोनों ही मामलों से साफ जाहिर होता है जो पत्रकार भ्रष्टाचार व अनियमितताओं पर लगातार अपनी कलम चला मामले उजागर कर रहे वे ही पत्रकार शासन प्रशासन के निशाने पर हैं। उन्हें परेशान व प्रताड़ित करने शासन प्रशासन में बैठे लोग तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे। और यह सब राज्य सरकार के इशारे पर हो रहा। सरकार अपनी नाकामी उजागर करने वाले पत्रकारों को अगर प्रताड़ित करने सरकार के इशारे पर फर्जी मामले दर्ज किए जाएंगे उसका भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकारों के खिलाफ सरकार की इसारे पर अधिकारी चुन-चुन कर पत्रकारों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कर रहे, जिले में अवैध हॉट मिक्स प्लांट संचालन होना और अधिकारियों को जानकारी न होना संभव ही नहीं हो सकता, पर्यावरण में जहर खोलने वाले अवैध हॉट मिक्स प्लांट यदि सप्ताह भर के अंदर बंद नहीं किया जाता, भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों केेे खिलाफ कार्यवाही नही होगी तो आगे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन