Ghansyam Sharma / Wed, Mar 11, 2026 / Post views : 199
केशकाल। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
केशकाल विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में लंबे समय से बनी लो-वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों और किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कम वोल्टेज के कारण सिंचाई पंप ठीक से नहीं चल पा रहे हैं, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। वहीं घरों में बिजली से चलने वाले उपकरण भी खराब हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में ग्रामीण केशकाल के रावणभाटा और बोरगांव क्षेत्र में एकत्रित होकर समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी गरका क्षेत्र में चक्का जाम कर विरोध जताया गया था, उस समय अधिकारियों ने आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों ने एसडीएम और विद्युत विभाग को आवेदन देकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो 12 मार्च 2026 को केशकाल विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन