Ghansyam Sharma / Tue, Mar 30, 2021 / Post views : 162
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कृति सेनन इन दिनों पूर्वोत्तर भारत में हैं। दोनों एक्टर्स हॉरर फिल्म 'भेड़िया' की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में कर रहे हैं। आज होली का त्योहार है। इस मौके पर कृति सेनन और वरुण धवन के कुछ वीडियो फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर्स जमकर मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
एक फोटो में वरुण धवन और कृति सेनन ने अरुणाचल प्रदेश में होलिका दहन रस्म में भी भाग लेते हुए देखे जा रहे हैं। इसके बाद एक वीडियो में दोनों जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों और वीडियो को देखकर फैंस नाराज हो गए हैं।
होलिका दहन के जलती हुई होली की एक्टर्स ने परिक्रमा भी किया। उनके अलावा फिल्म 'भेड़िया' की क्रू टीम ने भी होलिका की परिक्रमा की। इस दौरान फोटो में निर्देशक अमर कौशिक भी दिखाई दिए।
इसके बाद टीम ने साथ में खूब मस्ती की। कृति सेनन और वरुण धवन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हुक्का बार गाने पर जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं, उनके साथ क्रू मेंबर्स भी जमकर डांस कर रहे हैं। इस दौरान किसी के भी चेहरे मास्क नहीं नजर आ रहा है न ही कोई सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर रहे हैं, जिसकी वजह से फैंस गुस्से में हैं।
एक फैन ने गुस्से में लिखा है कि कोविड भूल गए क्या। इनके अलावा कई अन्य ने भी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन