रायपुर। कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सख्त तेवर साफ नजर आए. जहां एक तरफ उन्होंने जिले मेंअच्छा काम करने वाले अफसरों की तारीफ की, तो वहीँ दूसरी तरफ काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों कीजमकर क्लास भी लगाई। सीएम बघेल ने राजस्व के मामले में ढिलाई को लेकर कई जिलों की रिपोर्ट पर नाराजगीजताई। मुख्यमंत्री ने राजस्व के मामले में कोंडागांव और गरियाबंद को सबसे पीछे बताया, तो वहीँ बिलासपुर औरबलरामपुर में रेवन्यू के काम को लेकर मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को और बेहतर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन जिलोंमें राजस्व प्रकरणों के मामले में किए गए कार्य को लेकर असंतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन