Ghansyam Sharma / Sun, Aug 31, 2025 / Post views : 159
कोण्डागांव। पत्रिका लुक ( सरला यादव)
चार दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन रविवार को स्टेडियम ग्राउंड कोंडागांव में हुआ। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य यशोदा कश्यप, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर सहित जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। सेजेस जामकोट पारा एवं हाई स्कूल पिपरा के विद्यार्थियों ने मांदरी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने प्रतियोगिता प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
परिणाम: फुटबॉल (बालक वर्ग) में बस्तर जोन प्रथम, सरगुजा द्वितीय, रायपुर तृतीय रहा। तीरंदाजी में बिलासपुर जोन ने तीनों आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, रायपुर द्वितीय और बस्तर तृतीय रहा। मल्लखंब में बस्तर जोन प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और रायपुर तृतीय रहा। इस प्रकार ओवरऑल चैंपियनशिप पर बस्तर जोन ने कब्ज़ा किया।
समापन अवसर पर डीआईजी आईटीबीपी संजीव, एसडीएम अजय उरांव, तहसीलदार मनोज रावते एवं खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन