Ghansyam Sharma / Sat, Oct 10, 2026 / Post views : 40
कोण्डागांव। पत्रिका लुक।
जिले में विकसित भारत–जी रामजी योजना के तहत संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता जांचने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई ने शुक्रवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान फरसगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत सिरपुर में निर्माणाधीन मुक्तिधाम का जायजा लिया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत मसौरा, मालाकोट और भंडार सिवनी में आंगनबाड़ी भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। सीईओ ने मौके पर कार्यों की स्थिति का अवलोकन कर निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति पर ध्यान दिया।
निरीक्षण के दौरान सीईओ अविनाश भोई ने एनएमएमएस के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति की भी जांच की। इसके जरिए कार्यस्थलों पर श्रमिकों की उपस्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीईओ ने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किए जाएं। कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखते हुए तय समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि शासन की योजनाओं के तहत स्वीकृत कार्यों का लाभ ग्रामीणों को समय पर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन