Ghansyam Sharma / Sun, Oct 11, 2026 / Post views : 2
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शामपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान मेन रोड शामपुर, बाजार पड़ाव, शीतला मंदिर और सार्वजनिक राशन दुकान के आसपास साफ-सफाई कर लगभग 50 किलोग्राम पॉलीथिन एकत्रित की गई। साथ ही जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।
अभियान में एनएसएस के लगभग 50 छात्र-छात्राओं और 50 ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई। ग्रामीणों को प्लास्टिक का अनावश्यक उपयोग नहीं करने तथा कचरे का उचित निपटान करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में सरपंच देवेंद्र मरकाम, उपसरपंच नारायण पांडे, जनपद पंचायत माकड़ी अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण शामिल हुए। अभियान का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सहदेव सिदार एवं सहयोगी विमल कुमार मेहर के मार्गदर्शन में हुआ। विद्यार्थियों ने स्वच्छ गांव के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन