Ghansyam Sharma / Sat, Apr 12, 2025 / Post views : 141
दंतेवाड़ा: लोन वर्राटू अभियान से प्रेरित होकर 8 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दो पर था 50-50 हजार का इनाम
दंतेवाड़ा । पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे 'लोन वर्राटू अभियान' का असर एक बार फिर देखने को मिला है। अभियान से प्रभावित होकर शनिवार को आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें दो ईनामी नक्सली भी शामिल हैं। दोनों नक्सलियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में इन सभी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। समर्पण करने वाले नक्सली विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय थे और लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए थे। आत्मसमर्पण कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने में जिला पुलिस बल ओर सीआरपीएफ का विशेष योगदान रहा है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आवश्यक सहायता दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “लोन वर्राटू अभियान” के जरिए अब तक बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन