Ghansyam Sharma / Thu, Jul 30, 2026 / Post views : 48
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
नगर पालिका क्षेत्र स्थित कोपाबेड़ा जलाशय की निर्माणाधीन नाले में फिसलकर एक मासूम बच्ची की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार व क्षेत्र में शोक का माहौल है।
सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही दोषी अधिकारी व ठेकेदार पर कार्रवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन