Ghansyam Sharma / Tue, Jul 28, 2026 / Post views : 53
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग कोण्डागांव द्वारा मंगलवार को जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को नगर पालिका अध्यक्ष ओर कुलवंत सिंह चहल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोण्डागांव परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र एवं नर्सिंग कॉलेज कोण्डागांव की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

इस दौरान प्रतिभागियों ने हेपेटाइटिस से बचाव, समय पर जांच, टीकाकरण एवं उपचार के प्रति लोगों को जागरूक करने वाले नारे लगाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हेपेटाइटिस एक गंभीर लेकिन बचाव योग्य बीमारी है। समय पर जांच, सुरक्षित रक्त संक्रमण, स्वच्छता और टीकाकरण के माध्यम से इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान आमजन से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा हेपेटाइटिस के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन