Ghansyam Sharma / Mon, Sep 15, 2025 / Post views : 162
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (सरला यादव)
राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में कला उत्सव 2025-26 का आयोजन किया गया। यह आयोजन मानव संसाधन विकास मंत्रालय की मंशा के अनुरूप शिक्षा में कला को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभाओं को पहचान कर आगे लाने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय स्तर से लेकर विकासखण्ड स्तर तक हुआ, जिसके बाद 04 सितम्बर को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव में जिला स्तरीय आयोजन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा तथा सहायक कार्यक्रम समन्वयक के मार्गदर्शन में हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी विविध कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
परिणामस्वरूप, एकल गायन में मनीषा सिंह (जैतपुरी), एकल वादन में अरविन्द कोर्राम (बड़ेबेन्दरी), एकल नृत्य में देविका राज (जामकोटपारा), दृश्यकला द्वि-आयामी में बिंदिया (बडेराजपुर), दृश्यकला त्रिआयामी में दीपिका पवार (बड़ेबेन्दरी), पारंपरिक कहानी वाचन में निशा पोयाम (कोण्डागांव कन्या विद्यालय) तथा मूल पाठ सारांश लेखन में खेमेश्वरी (तहसीलपारा) प्रथम स्थान पर रही।
मुख्य अतिथियों मनोहर साहू, दीपक पटेल, तिमीर प्रकाश पटेल एवं विकास दुआ ने विजेता विद्यार्थियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर शिक्षकगण और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव की छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन