Ghansyam Sharma / Mon, Oct 18, 2021 / Post views : 156
कोंडागांव। भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में आज छत्तीसगढ़ राज्य के पत्थलगांव में घटित घटना को लेकर कैंडल यात्रा निकाल रही ,भारतीय जनता पार्टी ने कोंडागांव में कैंडल मार्च निकाल मृतकों को दी श्रद्धांजलि देते घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष दिपेश अरोरा ने बताया पत्थलगांव में हुई घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने कुंडा गांव में कैंडल मार्च निकाल मृतकों को श्रद्धांजलि देते घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की, 
साथ ही अंबिकापुर के मृत बच्चों को श्रद्धांजलि दी, आगे कहा पत्थलगांव की घटना के मृतकों को राज्य सरकार एक करोड़ व घायलों को 50 लाख उचित मुआवजा दें। भारतीय जनता पार्टी कोडागांव मांग करती है कि मुआवजा राशि सरकार शीघ्र घोषित करें। राज्य सरकार की अनदेखी के कारण इस तरह की घटना घटित हुई हैं। कैंडल मार्च दौरान नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुवर पटेल, जितेंद्र सुराना, जसकेतु उसेंडी, रौनक दीवान, सोनामणि पोयाम, ललित देवांगन, नागेश देवांगन, विकास दुआ, विक्की रवानी, महेंद्र पारख, बंटी नाग व महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन