Ghansyam Sharma / Sun, Oct 17, 2021 / Post views : 157
कोंडागांव। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रशांत पात्र के नेतृत्व मे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पत्थलगांव में घटित हुई हृदयविदारक घटना के विरोध मे रविवार की शाम जिला कार्यालय अटल सदन से मुख्य मार्ग होते हुए बस स्टैंड के समीप तक प्रदेश सरकार की शव यात्रा निकाल कर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का पुतला दहन किया ।

सरकार विरोधी नारे लगाते युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भूपेश बघेल उप्र में जाकर वहाँ के मृतक परिवारों को 50 लाख का मुआवजा देते हैं उनसे मांग है की पत्थलगांव में मृतक परिवार को एक करोड़ एवं घायलों को 50 लाख का मुआवजा दें । इस घटना के लिए पूरी तरह शासन व प्रशासन ज़िम्मेदार है । पूरे छत्तीसगढ़ में प्रशासन की व्यवस्था चरमराई हुई है l वर्तमान में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में अराजकता की स्थिति है, कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है, शराब, गांजा, अफीम, कोकीन जैसे मादक पदार्थो के तस्करों के लिए छत्तीसगढ़ ग्रीन कॉरिडोर बन गया है । तस्करों के हौसले पुलिस के संरक्षण में इतने बुलंद है कि उन्हें पत्थलगांव जैसी मन को द्रवित कर देने वाली घटना अंजाम देने में भी संकोच नही होता । 
इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी, नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुवर पटेल, जितेंद्र सुराना, यतींद्र सलाम, विकास दुआ, नागेश देवांगन, गामा जायसवाल, बंटी नाग, शीतल पटेल, विकी रवानी, महेंद्र पारख, रौनक पटेल, राजू भंडारी, करून नाईक, मनीष साहू, बाबा खान, गौरव ठाकुर, शनिल भंसाली, टिंकू साहू, देवेंद्र मौर्य, सतपाल, अनिल व अन्य मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन