Ghansyam Sharma / Tue, Sep 16, 2025 / Post views : 166
कोण्डागांव । पत्रिका लुक(सरला यादव)
अंगीकार अभियान-2025 के तहत जिला समिति का गठन मंगलवार को कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें समिति के सदस्य सभी नगरीय निकायों के सीएमओ रहेंगे। इस अभियान के तहत निकाय स्तर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों की कार्यक्रम- सारणी जारी किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे द्वारा जानकारी दी गई कि 17 सितंबर से 31 अक्टुबर तक पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के पूर्ण आवासों के हितग्राहियों जोड़ने हेतु आवास मेला का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आवास हेतु नये आवेदन लिए जाएंगे, भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र का वितरण, नवीन स्वीकृत आवासों का स्वीकृति प्रमाण एवं भवन अनुज्ञा पत्र का वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना के नवीन पूर्ण आवासों के हितग्राहियों भवन पूर्णता प्रमाण पत्र का वितरण और नवीन पूर्ण आवास हेतु गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। इसके अलावा जागरूकता कार्यक्रम हेतु वार्डाे मे शिविर, सभी वार्डों में वृक्षारोपण, हितग्राहियों के रुके कार्यों हेतु बैंक से कोऑर्डिनेट कर टॉप अप लोन की व्यवस्था करना, हितग्राहियों को शासकीय योजना से जोड़ने हेतु संवाद कार्यक्रम, बीएलसी योजना अंतर्गत उत्कृष्ट आवास निर्माण हेतु हितग्राहियों को सम्मानित करना, नये आवेदनों में विशेष लछित समूहों को आवास योजना से जोड़ने हेतु विशेष पहल की जाएगी और डोर टू डोर संपर्क कर योजना की जानकारी दी जाएगी। निर्माणाधीन आवासों को पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर ने पीएम स्व निधि प्राप्त आवेदन पर निराकरण कर लोन वितरण हेतु लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन