Ghansyam Sharma / Tue, Aug 3, 2021 / Post views : 172
DECLARED CBSE 10th Result 2021 LIVE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर नतीजे देखे जा सकते हैं। बोर्ड ने हाल में 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया था और इसके बाद 20 लाख से अधिक छात्र 10वीं कक्षा के परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। कोरोना महामारी के कारण इस पर परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद बोर्ड ने रिजल्ट का फॉर्मूला तैयार किया और रिजल्ट जारी करने की तैयारी शुरू कर दी थी। स्कूलों से डाटा बुलवाला गया था और अब परिणाम जारी कर दिया गया। परीक्षाएं नहीं होने के कारण छात्रों को रोल नंबर जारी नहीं हुए थे। पिछले दिनों बोर्ड ने रोल नंबर जारी कर दिए थे। जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें आने वाले दिनों में चुनिंदा विषयों की लिखित परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी।
CBSE कक्षा 10वीं परिणाम 2021ः ऐसे चेक करें अपना परिणाम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन