Ghansyam Sharma / Thu, Apr 17, 2025 / Post views : 181
रायपुर। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSIDC) के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने तेलीबांधा स्थित उद्योग भवन में कार्यभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश का औद्योगिक विकास नई ऊंचाई पर पहुंचेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर 445 करोड़ रुपये की लागत से चार नए स्मार्ट औद्योगिक पार्कों की घोषणा की। इनमें राजनांदगांव के पटेवा में 322 एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (350 करोड़), बिजेतला
में 50 एकड़ में स्पेश मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (25 करोड़), नवा रायपुर में 20 एकड़ में रेडिमेड गारमेंट पार्क (30 करोड़) और 30 एकड़ में फर्नीचर क्लस्टर (40 करोड़) शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य को अब तक 4.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। खनिज, जल और बिजली की प्रचुरता से छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण बना है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी राजीव अग्रवाल को बधाई दी और राज्य की नई औद्योगिक नीति को विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। राजीव अग्रवाल ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की बात कही और कहा कि औद्योगिक नीति राज्य को विकसित बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। हाल ही में मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई का भूमिपूजन भी किया था। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, केबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Sotradprcg
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन