Ghansyam Sharma / Tue, Oct 12, 2021 / Post views : 152
कोंडागांव। जिला प्रशासन में बैठे नौकरशाही के लापरवाही के चलते आए दिन आम नागरिकों को होना पड़ता है परेशान। छोटी छोटी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर काट काट कर आम नागरिक थक जाता है पर सरकारी दफ्तरों में बैठे नौकरशाही सिर्फ और सिर्फ जनता को परेशान करने के अलावा कुछ भी नहीं करता हैं। पूरे कागजात बराबर होने के बाद भी सरकारी दफ्तर में बैठे नौकरशाह जनता के कामो को समय पर नहीं करते हैं । क्या करना है कि कुर्सी पर बैठने के बाद अपने कर्तव्यों को भूल जाता है। 
वह आम जनता का सेवक है हमारे ही टेक्स के पैसे से उनकी तनख्वा बनती हैं अगर आम नागरिक टेक्स देना बंद करदे तो सरकारी कुर्सी पर बैठे नौकरशाही को भूखा रहना पड़ सकता है या नोकरी छोड़ दूसरा काम करने को मजबूत होना पड़ेगा। मत भूलो सरकारी नोकरी लगने से पहले उस शपथ पत्र को जिसमे लिखा है कि मैं अपने कर्तव्य का पालन पूरे निष्ठा से करुगा ओर किसी आम नागरिक को परेशान नही होने दूँगा। पर आज आम आदमी परेशान है इन नौकरशाही लालफीताशाही के कारण। ऐसा इस लिए कहा जा रहा है क्योंकि आज एक लाल नौकरशाही की फीताशाही के रवैये के कारण आज एक सरपंच पति मौत को गले लगा लेता ।
कौन है यह व्यक्ति जो आत्म हत्या करने जा रहा था
धनोरा थाना अंतर्गत नवीन ग्राम पंचायत बदवर
सरपंच पति श्रीराम यदु ग्रामीणों का राशन कार्ड बनाने के लिए बहुत दिनों से जिला कार्यालय खाद्य विभाग का चक्कर काट रहा था पर सरकारी कुर्सी पर बैठे नोकरशाह राशन कार्ड बनाने के बाजार हर रोज बहाने बनाता रहता।

क्या मामला किसका बनना चाहता था राशन कार्ड
सरपंच पति श्रीराम यदु जो की गांव के ही 8 ग्रामीणों का राशनकार्ड नहीं बना था उन लोगो का नवीन राशन कार्ड बनाने 3 अगस्त 2021 को जिला खाद्य शाखा में पहुंचकर आवेदन जमा किया गया था लेकिन 2 माह बीत जाने के बाद भी उन लोगो का राशन कार्ड नही बनाना गया ।
कौन है सरकारी नौकरशाही
सरपंच पति बताते हैं कि दास करके बाबू हैं जो बार-बार जाने पर भी राशन कार्ड नहीं बनता था सिर्फ आज कल आज कल का बहाना बनाते रहता हैं । आज भी राशन कार्ड बनाने के लिए कोंडागांव जिला खाद्यान्न शाखा में पहुंचकर राशन कार्ड बनाने के लिए दास बाबू से निवेदन करता रहा पर दास बाबू अचानक कोई लोगों के सामने मुझ पर भड़कते हुए अभद्र व्यवहार करने लगा। जिस पर मेरी भी दास बाबू के साथ कहासुनी हुई । मुझे लोगों के बीच अभद्र व्यवहार करने के चलते में बहुत शर्मिदंगी महसूस किया ओर रोते रोते हुए अपने गांव पहुंचा। ओर आत्म हत्या करने की सोच ली जिसके बाद उसने गांव के ही जिओ टावर परिसर में अपने आप को कैद कर खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तहसीलदार,एसडीओपी
उक्त घटना की जानकारी लगते ही केशकाल तहसीलदार आशुतोष शर्मा और एसडीओपी भूपत सिंह धनेश्री, खाद्य अधिकारी गुलशन ठाकुर समेत धनोरा पुलिस मौके पर पहुंचे और सरपंच पति को समझाइश दी पर सरपंच पति मानने को तैयार नहीं ।
लिखित आश्वासन पर सरपंच पति ने माना
सरपंच पति का कहना है कि सभी ग्रामीणों का राशन कार्ड बनना चाहिए साथ ही अभद्र व्यवहार करने वाले दास बाबू के पर कार्यवाही करते हुए हटने का माँग। पर तहसीलदार आशुतोष शर्मा के द्वारा लिखित आश्वासन देने उपरांत टॉवर से बाहर आया।
बरहाल देखना होगा कि तहसीलदार के द्वारा सरपंच पति को दिया गया लिखित आश्वासन पर कार्यवाही होती है या नही यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन