Ghansyam Sharma / Wed, May 21, 2025 / Post views : 163
कोण्डागांव | पत्रिका लुक
21 मई, बुधवार को कोण्डागांव जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, कंप्यूटर क्रांति के जनक एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने राजीव गाँधी के देशहित में किए गए अभूतपूर्व योगदान को याद करते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी और अपने कार्यकाल को नवाचार एवं प्रगति का प्रतीक बनाया। उन्होंने संचार, सूचना प्रौद्योगिकी और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश पटेल, प्रदेश सचिव सकूर खान, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती हेमा देवांगन, प्रीति भदौरिया, सन्नी चोपड़ा, गीतेश बघेल, देवेंद्र कोर्राम, भूपेंद्र ध्रुव, गोकुल प्रधान, सुनील रैकवार, बुधराम मरकाम सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
सोत्र-कांग्रेसमीडियाkgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन