Ghansyam Sharma / Tue, May 20, 2025 / Post views : 185
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक अपने उपभोक्ताओं को गर्मी से बचने पंखा व पानी तक की सुविधा मुहैया कराने में असमर्थ हो रहा।हालत यह बैंक पहुंचने वाले उपभोक्ता टीन शेड के नीचे जमीन पर बैठे भीषण गर्मी में उबल रहे और ऐसी कमरों में बैठे बैंक के अधिकारी इससे अंजान है ।
ब्लॉक मुख्यालय माकड़ी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा संचालित है। बैंक में बड़ी संख्या में इलाके के उपभोक्ता पहुंचते है।जो बैंक के खातेदार होते है।सोमवार को बैंक पहुंचे सतेंद्र सिंह ,शंकर ,भिखारी व कुछ अन्य उपभोक्ताओं ने बताया जमा निकाशी के लिए माकड़ी बैंक में पहुंचे है।
खातेदारों का भीड़भाड़ रहने से हमें परिसर में कई कई घंटों इंतजार तो करना पड़ता है पर इस दौरान बैंक परिसर में बैठने तक की व्यवस्था नहीं होती जमीन पर बैठे रहते है।टीन छत के नीचे पंखा लगा तो है लेकिन खराब रहता है।पीने का पानी तक नहीं रहता।बैंक में पहुंचने वाले बुजुर्गों तक को इसी तरह परेशान होना पड़ता है।
एल आर कोराम,मैनेजर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक माकड़ी ने दावा किया सोमवार को लाइट कनेक्शन की समस्या आने से फैन बंद हुआ था,फैन ठीक कराया गया, पानी और बैठने की सुविधा बैंक में उपलब्ध है।
सी के ठाकुर,अपर कलेक्टर कोंडागांव,
बैंक के उपभोक्ताओं को परेशानी होने की बात आपने संज्ञान में लाया है, तत्काल दिखवाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन