Ghansyam Sharma / Wed, Sep 3, 2025 / Post views : 182
फरसगांव। पत्रिका लुक ( नरेंद्र सेठिया)
फरसगांव थाना क्षेत्र के सोनाबेड़ा जंगल में गौ हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने मांस खाने की नियत से गाय की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे और वीडियो बनाया। वीडियो बनाता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना तत्काल फरसगांव थाना पुलिस को दी गई, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने वीडियो को साक्ष्य मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और हिंदू धर्मावलंबियों में गहरा आक्रोश है। संगठनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाती हैं और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ सकती हैं।
वही पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की और तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन