Ghansyam Sharma / Thu, Aug 5, 2021 / Post views : 147
गरियाबंद। राज्य शासन के निर्देश के बाद चिटफंट कंपनियो से धोखाधड़ी का शिकार हुए निवेशकों की जानकारी जुटाना जिला प्रशासन ने शुरू कर दिया है। बिते दो दिनों से लगातार जिले के अनुविभागीय कार्यालयों में निवेशक अपने आवेदन लेकर पहुंच कर रहे हैं। इधर चिटफंड कंपनियों में लाखों रुपये लगाकर धोखाधड़ी का शिकार हुए निवेशक भी धन वापसी की उम्मीद लेकर जिले के अनुविभागीय कार्यालयों में आवेदन जमा करने लंबी कतार लगा रहे हैं। जिसके चलते दो दिनो से अनुविभागीय कार्यालय में निवेशकों की बेतहाशा भीड़ देखने को मिल रही है। इसके चलते शारीरिक दूरी के नियमो का भी उल्लघन हो रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा है।
बुधवार को जिले के अनुविभागीय कार्यालय में बड़ी संख्या में निवेशकों की भीड़ देखने को मिली जिसे लाइनअप करने राजस्व विभाग को पुलिस प्रशासन की मदद भी लेनी पड़ी। जिला मुख्यालय स्थित अनुविभागीय कार्यालय में सुबह 10 बजे से अपना आवेदन लेकर निवेशक पहुंचने लगे थे। कुछ ही देर में इनकी संख्या 700 से 800 तक पहुंच गई। पूरा कार्यालय परिसर भीड़ से भर गया है, बिगड़ती व्यवस्था को देख नायक तहसीलदार वसीम सिद्दकी को स्वयं निवेशकों को कतारबद्ध कराने सामने आना पड़ा इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने थाना प्रभारी वेदवती दरियो को भी उनकी टीम से साथ बुलाया गया। द्वय अधिकारी निवेशकों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए आवेदन जमा करने की अपील करते नजर आए। जिसके बाद टोकन सिस्टम से आवेदन लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन