Ghansyam Sharma / Tue, Apr 8, 2025 / Post views : 181
रायपुर। पत्रिका लुक
बलरामपुर जिले के कामेश्वरनगर धान खरीदी केंद्र में वर्ष 2003-04 में हुए बहुचर्चित घोटाले में आखिरकार दो दशक बाद न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया है। जिला एवं सत्र न्यायालय ने इस मामले में 16 आरोपियों को दोषी करार देते हुए तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही सभी दोषियों पर पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
क्या था मामला?
2003-04 में कामेश्वरनगर धान खरीदी केंद्र से जुड़े इस घोटाले में किसानों से खरीदे गए धान की राशि को उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करने की बजाय आरोपियों ने अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर लिया था। इससे किसानों को भुगतान नहीं हो पाया और सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ।
एफआईआर और जांच
घोटाले की जानकारी सामने आने के बाद 2005 में सहकारी बैंक प्रबंधन द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच के आधार पर रामचंद्रपुर थाने में 19 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच में कुल 2 लाख 75 हजार 923 रुपए के गबन की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन