Ghansyam Sharma / Wed, Aug 4, 2021 / Post views : 162
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पांच पुलिस रेंज हैं, लेकिन राज्य कैडर में आइजी रैंक के इतने भी अफसर नहीं है कि इन पांचों रेंज की जिम्मेदारी सौंपी जा सके। ऐसे में छत्तीसगढ़ राज्य में पांच में से तीन रेंज में डीआइजी रैंक के अफसरों को प्रभारी बनाया गया है। इनमें नक्सल प्रभावित बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर शामिल है। अब दुर्ग रेंज में भी प्रभारी आइजी को पदस्थ किए जाने की चर्चा है। अफसरों के अनुसार आइजी रैंक के अफसरों की कमी के कारण ही एडीजी पदोन्न्त होने के बावजूद दुर्ग रेंज की कमान संभाल रहे विवेकानंद को अब तक नई पदस्थापना नहीं मिल पाई है। विवेकानंद अब भी दुर्ग रेंज में ही बैठे हुए हैं। अफसरों के अनुसार सरकार उन्हें ज्यादा दिनों तक वहां नहीं रख सकती। ऐसे में दुर्ग रेंज के लिए नए आइजी की तलाश शुरू कर दी गई है। दुर्ग के लिए दीपांशु विजय काबरा के साथ ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे बद्रीनारायण मीणा का नाम चर्चा में है। दीपांशु विजय काबरा काबरा अभी अतिरिक्त परिवहन आयुक्त हैं और उन्हें वहां से हटाने की उम्मीद कम है। ऐसे में डीआइजी मीणा का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वैसे भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद फिलहाल उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। इसलिए इस बात की पूरी संभावना है की डीआइजी मीणा का नाम पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन