Ghansyam Sharma / Fri, Apr 17, 2026 / Post views : 5
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जनपद पंचायत बड़े राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत छिन्दली में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 25 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी प्रदान की गई। हितग्राहियों ने योजना से लाभ मिलने पर खुशी जताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
ग्राम पंचायत छिन्दली ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि जिला पंचायत कोंडागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई के मार्गदर्शन और सतत प्रयासों से संभव हो सकी।
शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और शिविर का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन