Ghansyam Sharma / Sun, Jun 15, 2025 / Post views : 198
रामायण गान के माध्यम से जनजागरूकता फैलाने का लिया संकल्प
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
तुलसी मानस प्रतिष्ठान की जिला स्तरीय बैठक 15 जून रविवार को बफना गांव में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गुप्तेश्वर बघेल ने की। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान का उद्देश्य तुलसीदास रचित रामचरितमानस के माध्यम से सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का प्रचार-प्रसार करना है। यह संगठन प्रदेशव्यापी है, जिसके संरक्षक राज्यपाल और मुख्यमंत्री स्वयं हैं। बैठक में आगामी 21 जून को बालोद जिले के गुंडरदेही में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने पर चर्चा हुई। साथ ही गांव-गांव में मानस मंडलियों के माध्यम से रामायण गान, कथा एवं सांस्कृतिक आयोजन कर जनजागरूकता फैलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में भारी संख्या में मानस प्रेमियों की उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर में संगठन के कार्यों को गांव स्तर तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में रामचरितमानस का पाठ कर सामूहिक आरती की गई और सभी ने सामाजिक समरसता व सद्भावना फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बलराम बड़बसिया, गिरधर पांडे, जितेंद्र सिन्हा, जीवन पांडे, राजेश नेताम, जोहन लाल जैन, हरीलाल बैध, डमरुधर बघेल, रासबिहारी साहू, पुरुषोत्तम नायक, सिकंदर प्रधान, केशवराम कश्यप, राजेश गंधर्व, मोतीलाल राठौर, राजेश पोया, जे.आर. नाग, लक्ष्मीनाथ नाग, चिराग उपाध्याय, चंद्रप्रकाश कुलदीप, प्रकाश नाग, सैदूराम यादव, किशोर शार्दुल व मोहन यादव सहित अनेक मानस प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन