Ghansyam Sharma / Thu, Apr 24, 2025 / Post views : 176

कोंडागांव। पत्रिका लुक
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में नगर के गांधी चौक में विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई और आतंकवाद का पुतला दहन किया ।उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने पहलगाम में हुए हमले को भारत की आत्म पर हमला करना बताया, और आतंकियों के खिलाफ लड़ाई में सभी देशवासियों से एकजुट होने का आह्वान किया।
नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने कहा, हमें ऐसी घटनाओं पर केवल निंदा नहीं, ठोस कार्रवाई की ज़रूरत है। सरकार को आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक कदम उठाने चाहिए। विहिप जिला संयोजक ने अपने संबोधन में कहा, जो भी निर्दोष लोगों की जान लेता है, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। हम सभी देशभक्तों को संगठित होकर इस लड़ाई को आगे बढ़ाना है ओर पाकिस्तान ओर पाकिस्तान में फ़ल फूल रहे आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही होनी चाहिए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन