Ghansyam Sharma / Fri, Sep 19, 2025 / Post views : 193
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिला मुख्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी में प्रबंधन की लापरवाही का आलम यह है कि एयर टाइट बने भवन में न तो पंखे चलते हैं और न ही कूलर। ऐसे में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई से ज्यादा पसीना पोंछने में वक्त गुजर रहा है।
युवा-युवतियों ने शुक्रवार को कलेक्टर बंगले पहुंचकर सवाल खड़े किए—
जब भवन एयर टाइट है तो बिना पंखे-कूलर के यहां पढ़ाई कैसे संभव है?
लाइब्रेरी अध्ययन का केंद्र है या गर्मी से बेहाल करने का अड्डा?
बिजली और संसाधन होने के बावजूद पंखे क्यों बंद रखे जाते हैं?
छात्रों ने कहा कि कई बार मौखिक रूप से प्रबंधन को अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। मजबूर होकर उन्हें कलेक्टर से शिकायत करनी पड़ी।
अब सवाल यह है कि क्या प्रबंधन गर्मी से राहत दिलाने कदम उठाएगा या फिर लाइब्रेरी में किताबों के साथ-साथ गर्मी झेलना भी छात्रों की मजबूरी बनी रहेगी?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन