Ghansyam Sharma / Sat, Apr 12, 2025 / Post views : 211
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव शहर के रायपुर नाका क्षेत्र में शनिवार की रात एक बड़ा हादसा उस वक्त हो गया जब महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम में अचानक आग लग गई। यह आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। शोरूम में खड़े दर्जनों ट्रैक्टर जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। आगजनी की इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारों के अनुसार, यह घटना रात लगभग 8 बजे की है। शोरूम के बाहर से धुआं निकलता देख लोगों ने तत्काल शोरूम संचालक को सूचना दी। संचालक ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
जनहानि नहीं, लेकिन सवाल कई
सौभाग्यवश इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आर्थिक क्षति अत्यंत भारी बताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक स्तर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के मामले की जांच की जाएगी ।
फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
यह घटना एक बार फिर शहर के बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या शो रूम और बड़े संस्थान फायर सेफ्टी उपकरण केवल औपचारिकता के तौर पर रखते हैं? और क्या प्रशासन की निरीक्षण प्रक्रिया सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है? खेर इस आग लगने की घटना की जांच कब बाद ही पता चल पाएगा आग किन कारणों से लगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन