Ghansyam Sharma / Thu, Sep 4, 2025 / Post views : 184
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विकसित नवीन पाठ्यपुस्तकों पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन बीआरसी भवन कोण्डागांव में सम्पन्न हुआ। यह कार्यशाला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बस्तर के निर्देशन में आयोजित की गई। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र ठाकुर ने दी।
गणित और हिंदी विषय के इस प्रशिक्षण में कुल 150 शिक्षक शामिल हुए, जिनमें 70 गणित तथा 80 हिंदी के शिक्षक थे। गणित विषय में अध्यायों को सरल व रोचक तरीके से पढ़ाने की विधि पर चर्चा की गई, जिसमें पैटर्न, रेखाएं और कोण, संख्याओं का खेल, आंकड़ों का प्रबंधन, परिमाप, क्षेत्रफल, भिन्न, सममिति व शून्य के दूसरी ओर जैसे विषय प्रमुख रहे। वहीं हिंदी विषय में कविता, कहानी, गद्यांश, पद्यांश, कला शिक्षण व खेल यात्रा जैसे पाठों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में विस्तार से समझाया गया।
प्रशिक्षण में गणित के लिए जय कुमार देवांगन, ऋतु वर्मा व महेंद्र कुमार वर्मा और हिंदी के लिए ब्रजेश तिवारी, दिनेश विश्वकर्मा व सरिता मंडावी ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। प्रशिक्षण का निरीक्षण राजेंद्र प्रसाद जोशी ने किया। इस दौरान सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्रीनिवास नायडू और खंड स्रोत समन्वयक मालती ध्रुव भी उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों हेतु भोजन की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन