Ghansyam Sharma / Tue, Mar 25, 2025 / Post views : 164
इनकम टैक्स आफिसर बनकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपित गिरफ्तार
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
इनकम टैक्स आफिसर बनकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपितों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से 37 लाख रुपए जप्त किया। जप्त राशि में नगदी रकम सहित मोबाइल वो दो कारे भी शामिल है।
आरोपित सुरेन्द्र कुमार कुर्रे उम्र 29 वर्ष निवासी मराकोना थाना सरगांव जिला मुगेली वर्तमान निवासी सिद्धी विनायक कॉलोनी न्यू संतोषी नगर बोरियाखुर्द रायपुर,लेखराम सिन्हा उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम पोस्ट बजनपुरी थाना कोरर वर्तमान पता हिमालियन हाईटस एम.आई जी ब्लाक नं० 01 हाउस नं0 09 रुम नं० 60 थाना राजेन्द्र नगर रायपुर,प्रभदीप सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी बिरगांव गाजीनगर वार्ड नम्बर 28 थाना उरला रायपुर,प्रियांक शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी हिमालयन हाईटस एल.आई जी ब्लाक नं० 02 थाना राजेन्द्र नगर रायपुर ,साजेन्द्र बघेल उम्र 29 वर्ष निवासी बम्हनी नयापारा थाना
कोंडागांव को गिरफ्तार किया। ग्राम बम्हनी निवासी साजेन्द्र बघेल ने लेखराम सिन्हा को बताया था कि अजय मानिकपुरी के घर में बहुत पैसा रखा है यदि उसके घर में दबिश देने पर बड़ी रकम मिलेगी, लालच में आकर लेखराम सिन्हा ने अजय मानिकपुरी के घर में इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूटने का प्लान बनाया और दिनांक 19 मार्च को अजय मानिकपुरी रायपुर गया हुआ था, उसी दिन लेखराम सिन्हा और उसके साथियों के द्वारा अजय मानिकपुरी को रायपुर से बम्हनी


कोंडागांव लाकर अजय मानिकपुरी के घर में लूट की घटना फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर अंजाम दिया था। घटना के पांचो आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया है। इससे पूर्व 15 मार्च की शाम को लेखराम सिन्हा, प्रियांक शर्मा और प्रभदीप सिंह बम्हनी गांव पहुंचे। अजय मानिकपुरी घर पर नहीं रहने से प्लान सफल नही हो पाया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी थी। घटना में प्रयुक्त इनोवा कार का लोकेशन रायपुर मिलने पर पुलिस की टीम रायपुर पहुंची और कार चालक एवं मालिक से पूछताछ कर आरोपितों तक पहुंची। पुलिस ने किया जप्त 4 लाख 38 हजार रुपए एक नग इनोवा कार किमत 20 लाख, एक नग XUV 300 कार लगभग 10 लगभग, 09 नग मोबाईल कीमत लगभग 3 लाख रूपये कुल 37 लाख 38 हजार रूपये जप्त किया गया।
सोत्रpropolicekgn
देखें वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन