Ghansyam Sharma / Thu, Sep 4, 2025 / Post views : 179
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
शासकीय गुण्डाधूर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोण्डागांव में प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम के निर्देशन एवं हिंदी विभागाध्यक्ष विनय कुमार देवांगन के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गुण्डाधूर हिंदी साहित्य परिषद का गठन किया गया।
इस वर्ष परिषद में वंदना साहू अध्यक्ष, बिंदेश कुमार उपाध्यक्ष, प्रीति राय सचिव, बलराम सहसचिव तथा कुसुमदास कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में यमुना नेताम, हेमलता, सुलोन्तीन, चंदूलाल, सुनील, रोहित और पूर्वी ध्रुव का चयन किया गया।
गठन अवसर पर विभागाध्यक्ष देवांगन ने कहा कि विभाग विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को प्राथमिकता देता है। विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में छात्रों का लगातार स्थान और तीन बार गोल्ड मेडल मिलना इसका प्रमाण है। उन्होंने नवचयनित पदाधिकारियों को साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। अतिथि व्याख्याता लक्ष्मी दास मानिकपुरी ने कहा कि परिषद छात्रों के लिए अभिव्यक्ति व लेखन कौशल निखारने का मंच है।
कार्यक्रम में एमए हिंदी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी अमृता, रानी पाठक, पुनीता, रामप्रसाद, वंदना, महिमा, कली शर्मा, लीलिमा, राजूराम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन