Ghansyam Sharma / Mon, Sep 8, 2025 / Post views : 191
केशकाल। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
नगर में गणेश विसर्जन का पर्व सोमवार को पूरे उत्साह और आस्था के साथ सम्पन्न हुआ। विभिन्न मंडलियों ने आकर्षक झांकियां निकालते हुए विसर्जन जुलूस की शुरुआत की। सड़कों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
डीजे की धुन पर भक्त नाचते-गाते हुए “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से माहौल गूंज उठा। महिलाएं, युवा और बच्चे सभी इस जुलूस में शामिल होकर भाव-विभोर दिखे। जगह-जगह झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थल तक पहुंचा, जहां विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण रहा।
इस दौरान लगातार हो रही बारिश और कीचड़ की परेशानी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उमंग बरकरार रही, और भक्तों ने बप्पा को विदाई देते हुए कहा—“गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन