Ghansyam Sharma / Sun, May 4, 2025 / Post views : 174
जिले में 05 मई से समाधान शिविरों की होगी शुरुआत
सुशासन तिहार को लेकर कलेक्टर ने ली पत्रकार वार्ता
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत 05 मई से समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में शिविरों की तैयारियों और प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी।
कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना और शासकीय योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुँचाना है।
उन्होंने बताया कि कोंडागांव जिले में अब तक कुल 95,463 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनका निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। सभी आवेदनों का समाधान आवेदकों की संतुष्टि और पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
05 मई से 30 मई 2025 तक चलने वाले तीसरे चरण के तहत जिले में कुल 49 समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें 36 शिविर ग्रामीण क्षेत्रों और 13 शिविर नगरीय क्षेत्रों में आयोजित होंगे।
शिविरों के दौरान पूर्व में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी जाएगी। साथ ही मौके पर नए आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे, और जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव होगा, उन्हें वहीं पर हल किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर उपस्थित रहे।
सोत्र-prokgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन