Ghansyam Sharma / Sat, Jun 21, 2025 / Post views : 234
राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी को रायपुर में मिला सम्मान, अब तक जीत चुकी हैं 4 पदक
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
जिले की होनहार जूडो खिलाड़ी हेमवती नाग को वर्ष 2025 के लिए ‘पंख अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। रायपुर में आयोजित समारोह में उन्हें 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। यह सम्मान बंसल न्यूज़ मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ द्वारा राज्यभर के 33 जिलों के चयनित खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, खेल मंत्री टंक राम वर्मा वर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित जनप्रतिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सहित अन्य उपस्थित मंत्रियों
ने बंसल न्यूज़ की टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और ऐसे आयोजन भविष्य में भी आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
हेमवती ने राष्ट्रीय पदकों तक का सफर
हेमवती नाग वर्ष 2019 में माता-पिता के निधन के बाद से छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद, कोण्डागांव में निवासरत हैं। वे वर्तमान में 41वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं और सिपाही (जीडी) उदय सिंह यादव से नियमित जूडो का प्रशिक्षण ले रही हैं।
हेमवती ने राष्ट्रीय स्तर पर अब तक 4 पदक अपने नाम किए हैं। वर्ष 2024 में उन्हें प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, जो उनके जीवन की एक बड़ी उपलब्धि रही।
प्रशिक्षकों और प्रशासन का अहम योगदान
हेमवती की सफलता में उनके प्रशिक्षक और कोण्डागांव जिला प्रशासन का विशेष योगदान रहा है। उनकी उपलब्धि की सराहना भुवनेश्वर के डीआईजी संजीव रोलबा, 41वीं वाहिनी के कमांडेंट नरेंद्र सिंह, और जिलेवासियों ने की है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन