Ghansyam Sharma / Sun, Apr 20, 2025 / Post views : 177
अवैध मुरूम का चल रहा है जोरो शोरो से खनन व परिवहन, बाईपास हो रहा उपयोग
कोंडागांव पत्रिका लुक
कोंडागांव जिले में इन दिनों लगातार अवैध मुरूम का उत्खनन
देखने को मिल सकता है कलेक्टर कार्यालय से मात्र कुछ ही दूरी पर यह उत्खनन जोरों से चल रहा है। आपको बता दे की कोंडागांव बाईपास सड़क बनाने वाले ठेकेदार के द्वारा दहिकोंगा वन परिक्षेत्र से उत्खनन किया जाना बताया जा रहा है । जहां एक और पर्यावरण को बचाने का व्यापक प्रसार प्रसार किया जा रहा है वहीं दूसरी और ग्राम पंचायत डोगरी गुड़ा में अंतर्गत आने वाला दहिकोंगा वन परिक्षेत्र में बाईपास सड़क बनाने वाले ठेकेदार के द्वारा अवैध मुरूम का खनन व
परिवहन किया जा रहा है जेसीबी लगाकर खनन ओर टिप्पर की मदद से यहां से अवैध मुरूम का परिवहन किया जा रहा है जिससे शासन को राजस्व की क्षति हो रही है । वही खनिज विभाग भी मुख्य दर्शक बनकर बैठा है मानो जैसे उनकी जेब गर्म कर दी गई हो नहीं तो कार्रवाई के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं । वही वन विभाग भी खामोश हैं कहि ना कहि दाल में काला नजर आता हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार के द्वारा जेसीबी लगाकर अवैध मुरुम निकल रहे हैं साथ ही बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए जा रहे हैं जिससे पशु या अन्य कोई गिरकर घायल हो सकता हैं। यह मुरुम वन परिक्षेत्र दहिकोंगा के अंतर्गत आता है, ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी सूचना विभाग को दिया गया था लेकिंग कोई कार्यवाही नहीं हुई। वर्तमान में बाईपास सड़क में लाखों की अवैध मुरूम का परिवहन कर बिछाया गया है जिसकी जानकारी वन विभाग व खनिज विभाग को होते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं करना संदेह को जन्म दे रहा है। वही जेसीबी ड्राइवर मुकेश ने कहा कि किसान की पट्टे की भूमि से मुरुम खनन कर रहे हैं जिसका परमिशन जमीन मलिक ने दिया है।
Sotra-sthaniygramin
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन