Ghansyam Sharma / Sun, Oct 17, 2021 / Post views : 201
कोंडागांव। हम बात कर रहे हैं कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा के विधायक संतराम नेताम की जिसके नाम में ही सब कुछ छुपा हैं उनके नाम मे पहले शब्द संत और दूसरा राम हैं लोग कहते हैं वैसा ही उनका काम है। संत जैसा विचार से राम और जैसा काम हैं। लोगों की सेवा करना वे अपना पहला कर्तव्य मानते हैं। हर व्यक्ति के चहरे में खुशी लेने की कोशिश व हर व्यक्ति के काम के लिए सदैव तत्पर रहने वाले व्यक्तित्व के धनी हैं। पर इन नामो से परे उनके अंदर एक कलाकर छुपा हुआ है कलाकार इस लिए कह रहा हु क्योंकि केशकाल विधायक संतराम नेताम ने दशहरा के दिन यह नया रूप देख उपस्थित लोग दंग रह गए, वही शोशल मीडिया में भी लोगों ने की तारीफ। 
क्या बने विधायक केशकाल
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विश्रामपुरी में दहशरा पर्व मनाने व रावण को दहन के लिए आयोजन रखा गया था, दाहशरा कमेटी के द्वारा रावण दहन से पूर्व राम लीला का मंचन किया जाता है और अनेक कलाकारों के द्वारा इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जाता है । विधायक केशकाल भी रावण के भाई कुंभकरन का रोल में अपनी प्रतिभा दिखाई ।
कुंभकरन को देख क्यों हो गए दंग लोग
राम लीला मंचन में जब राम और कुंभकरन का जब युद्ध हुआ और रामजी के द्वारा कुंभकरन का वध किया गया । जब कुंभकरन के द्वारा अपने चेहरे से मुकुट हटाया गया तो लोगों के मुंह में एक ही नाम था । अरे यह तो विधायक हैं, अरे यह तो संत हैं, अरे यह ते नेताम जी हैं संतराम नेताम ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधन किया और क्षेत्रवासी को दशहरा की बधाई दी ओर पहली बार कार्यक्रम में भाग लेने और कुंभकरण बनने का अवसर मिलने पर दहशरा समिति को धन्यवाद किया । 
सन्तराम नेताम में क्या खूबी
केशकाल विधायक अपने आप मे व्यक्तित्व के धनी व प्रतिभाशाली कलाकर हैं । विधानसभा क्षेत्र के लोग कहते है कि विधायक बनने के बाद लोगों की पहुंच विधायक से दूर हो जाती है। केशकाल विधायक की बात ही निराली हैं लोग उनसे मिलने कम जाते है विधायक स्वयं लोगों के पास पहुंचने का बहाना खोजते हैं। हर व्यक्ति के सुखदुःख में खड़े रहते हैं। बात करें कोरोना काल की तो जरूरत मन्दों के घर घर पहुंचकर आवश्यकता अनुसार उनका सहयोग किया । वही गांव-गांव में चलित विधायक कार्यालय चालू हुआ जिसमें आम लोगो से सीधे वीडियो कॉल से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और समस्याओं कासमाधान करने की कोशिश करते हैं। वे हर समय अपने विधानसभा क्षेत्र में रहकर अपने क्षेत्र में विकास की ओर ले जाने की कोशिश के साथ ही लोगों की समस्याओं व समाधान की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन