Ghansyam Sharma / Fri, Sep 12, 2025 / Post views : 200
मामले में कार्यकर्ता सहायिका बर्खास्त, पर्यवेक्षक निलंबित
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
कोंडागांव जिले के नारायणपुर विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नवागांव के आश्रित ग्राम पदेली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को करंट से ढाई वर्षीय बच्ची कुमारी महेश्वरी यादव की मौत हो गई।हादसा उस समय हुई जब बच्ची सुबह लगभग 11 बजे आंगनबाड़ी केंद्र के गेट के पास पहुंची उसी दौरान चैनल गेट में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई। उधर इस मामले में कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को हटाने का और पर्यवेक्षक को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। मौत के घटना के बाद जिले के आंगनबाडियों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे। जबकि जिम्मेदार अधिकारी जिले में संचालित आंगनबाडियों को पूर्ण सुरक्षित रहने का दावा रहे।
मृतक बच्ची के पिता अंतूराम ने बताया कि रोज की तरह गुरुवार को उनकी बेटी सुबह 11 बजे आंगनबाड़ी गई हुई थी, उसके कुछ देर बाद बेटे ने आकर बताया उसकी बहन को आंगनबाड़ी में करंट लगा है। जैसे ही आंगनबाड़ी में पहुंचे तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।बच्ची चेनल गेट के पास पड़ी हुई थी। सुबह लगभग 11 बजे की घटना है।
परियोजना अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे आंगनबाड़ी में खेल रहे थे उसी दौरान बच्ची को करंट लगी,केंद्र में 10 बच्चे है।उस दिन 2 बच्चे आंगनबाड़ी में आए थे। घटना के दौरान कार्यकर्ता और सहायिका आंगनबाड़ी में नहीं थे। वही अधिकारी ने दावा किया वायरिंग के दौरान बरती गई लापरवाही की वजह से करंट लगने की बात सामने आई है
अवनी बिस्वाल,जिला कार्यक्रम अधिकारी कोंडागांव
मामले में कार्यवाही करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती घसनी बाई और सहायिका श्रीमती ममता कोर्राम को किया गया और बर्खास्त वही पर्यवेक्षक श्रीमती मनीषा कतलाम को निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा वायरिंग के दौरान बरती गई तकनीकी खामी के कारण चैनल गेट में करंट फैल गया।
पोस्टमार्टम पर डॉक्टरों का विरोधाभाषी कथन
घटना के बाद मृत बच्ची का पोस्टमार्टम समय पर नहीं हो सका।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मर्दापाल के डॉक्टर ने बताया कि कोण्डागांव से स्वीपर नहीं आने कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका, इसलिए दूसरे दिन पोस्टमार्टम किया जाएगा।
जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी (सीएमएचओ) कोण्डागांव ने कहा – “एसडीएम कोंडागांव का फोन आया था कि करंट से मृत बच्ची मौत हो गई हैं उसका पोस्टमार्टम कराना है। मैंने तत्काल कोण्डागांव से स्वीपर भेजा, लेकिन शाम 5 बजे होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। इसलिए आज सुबह पोस्टमार्टम कराया गया।
शव का पीएम के लिए रतजगा किए परिजन
सूचना के बाद पुलिस व विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मर्दापाल भेजा। परिजनों का दावा है कि गुरुवार दोपहर 3 बजे अस्पताल पहुंच गए , लेकिन डॉक्टर नहीं रहने से पोस्टमार्टम नहीं हुआ। सुबह पीएम होने की बात कहने पर परिजन व रिश्तेदारो को अस्पताल में ही शव के साथ रतजगा करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन