Ghansyam Sharma / Tue, Apr 29, 2025 / Post views : 196
पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के नेतृत्व में दिशा-निर्देश जारी
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले में लंबित अपराध प्रकरणों के शीघ्र निराकरण एवं कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 28 अप्रेल सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में एक उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार ने की।
बैठक में समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), थाना प्रभारीगण तथा राजपत्रित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज लंबित मामलों, वारंट एवं समंस की तामिली, असामाजिक तत्वों पर निगरानी, साइबर अपराध, तथा जन-जागरूकता संबंधी अभियानों की विस्तृत समीक्षा की।
प्रमुख निर्देश एवं निर्णय
गंभीर व पुराने प्रकरणों पर विशेष ध्यान
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि लंबित अपराध प्रकरणों की विवेचना शीघ्र पूर्ण कर चालान प्रस्तुत किया जाए। विशेषकर पुराने मामलों के लिए विशेष जांच दल गठित कर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
वारंट/समंस तामिली को प्राथमिकता
लंबित समंस एवं गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामिली हेतु थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में संवेदनशीलता
फरियादियों के साथ संवेदनशील व मित्रवत व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण कर जनविश्वास को बनाए रखने पर जोर दिया गया।
चलित थाना योजना को ग्रामीण क्षेत्रों तक विस्तार
दूरस्थ व ग्रामीण इलाकों में चलित थाना के माध्यम से समस्याओं के समाधान एवं सामुदायिक पुलिसिंग को प्रोत्साहित करने की बात कही गई।
संध्या पेट्रोलिंग और विजिबल पुलिसिंग पर बल
थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन नियमित संध्या गश्त करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों—जैसे बाजार, स्कूल, एटीएम आदि—में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
साइबर अपराध के प्रति सतर्कता और जागरूकता
साइबर क्राइम, बैंक फ्रॉड जैसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए जन-जागरूकता अभियान, पोस्टर, वर्कशॉप आयोजित करने के निर्देश। साथ ही, प्रत्येक थाना में साइबर सहायक अधिकारी नियुक्त करने का आदेश जारी किया गया।
प्रमुख अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल, एएसपी (ऑपरेशन) रूपेश कुमार डाण्डे सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, एसडीओपी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
सोत्रpropolicekgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन