Ghansyam Sharma / Sun, Jun 22, 2025 / Post views : 171
बीजापुर। पत्रिका लुक ( अनिल जंगम )
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष और बीजापुर के संघर्षशील नेता जिलाराम राना को बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने बीजापुर जिले के लिए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर राना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सांसद महेश कश्यप एवं भाजपा के प्रदेश और जिला संगठन का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। एक सामान्य कार्यकर्ता होते हुए मुझे इतना बड़ा दायित्व सौंपा गया है, इसके लिए मैं संगठन का हृदय से धन्यवाद करता हूं। यह जिम्मेदारी न केवल सम्मान है बल्कि एक बड़ा भरोसा भी है, जिसे मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का प्रयास करूंगा।
राना ने कहा कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। आम जनता के बीच रहकर, उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता होगी।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व सांसद महेश कश्यप ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के लिए अपने सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं, जिसमें बीजापुर की जिम्मेदारी जिलाराम राना को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन