Ghansyam Sharma / Wed, Sep 10, 2025 / Post views : 163
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय-समय पर अवैध खनन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, हाई कोर्ट ने भी राज्य के सभी जिलों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि बिना स्वीकृति और नियम विरुद्ध रेत का उत्खनन एवं परिवहन न हो। इसके बावजूद कोण्डागांव जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन लगातार जारी है।
इसी क्रम में कोण्डागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर 9 सितंबर को राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान छेड़ा। संयुक्त कार्रवाई के दौरान कोण्डागांव से जोंदरापदर मार्ग पर नारंगी नदी एनीकेट पुल के पास छापामार कार्यवाही की गई। यहां अर्जुन पटेल के स्वामित्व वाले दो ट्रैक्टर और पुनीत चौहान के स्वामित्व वाला एक ट्रैक्टर अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए गए, जिन्हें मौके पर ही जप्त कर लिया गया।
विभागीय अधिकारियों ने कहा कि शासन और न्यायालय के आदेशों का पालन कराते हुए अवैध खनन और परिवहन पर सख्त कदम लगातार जारी रहेंगे। इस कार्रवाई ने खनन माफियाओं को स्पष्ट संदेश दिया है कि नियम विरुद्ध गतिविधियों पर अब कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन