Ghansyam Sharma / Mon, Sep 8, 2025 / Post views : 168
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
सिटी कोतवाली क्षेत्र के दहीकोंगा गांव के पास सोमवार सुबह करीब 7 बजे नेशनल हाईवे 30 पर एक ट्रेलर ट्रक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। ट्रेलर ने पहले सामने से आ रही हाईवा को टक्कर मारी, फिर पीछे चल रही 108 एंबुलेंस से भी भिड़ गया।
तेज़ रफ्तार में हुआ यह हादसा इतना भीषण था कि हाईवा पलट गई और ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए। एंबुलेंस चालक व मेडिकल टेक्नीशियन बाल-बाल बच गए, लेकिन ट्रेलर चालक लंबे समय तक क्षतिग्रस्त वाहन में फंसा रहा। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन