Ghansyam Sharma / Mon, Jun 23, 2025 / Post views : 184
वन विभाग की उड़नदस्ता दल की छापामार कार्रवाई, आरोपी फरार
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले में अवैध रूप से सागौन लकड़ी के भंडारण और तस्करी की रोकथाम को लेकर वन विभाग की विशेष टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सोमवार को शहर के डीएनके कॉलोनी स्थित प्रेमनगर क्षेत्र में वन विभाग की उड़नदस्ता दल और विशेष टीम ने छापा मारते हुए भारी मात्रा में अवैध सागौन चिरान जप्त किया।
यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी कोण्डागांव के निर्देश पर, संयुक्त वनमंडलाधिकारी पश्चिम कोण्डागांव उपवनमंडल के मार्गदर्शन में तथा परिक्षेत्र अधिकारी कोण्डागांव के नेतृत्व में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमनगर स्थित श्री कृष्णपद विश्वास (पिता स्व. सुधीर विश्वास) के घर में अवैध रूप से सागौन चिरान संग्रहित किए जाने की सूचना पर छापेमारी की गई। छानबीन के दौरान वहां से कुल 17 नग सागौन चिरान जिसकी माप 0.153 घन मीटर और 01 नग सागौन लट्ठा जिसकी माप 0.081 घन मीटर पाई गई।
वन विभाग ने बताया कि जब्त की गई लकड़ी की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। घटनास्थल से तत्काल वन अपराध दर्ज करते हुए पीओआर क्रमांक 18487/21, दिनांक 23 जून 2025 को प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
हालांकि, कार्यवाही के दौरान आरोपी कृष्णपद विश्वास मौके से फरार हो गया। वन विभाग ने उसके विरुद्ध न्यायालयीन कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी लगातार जारी रहेंगी।
वन विभाग द्वारा जनता से अपील की गई है कि यदि किसी को अवैध लकड़ी भंडारण या तस्करी की जानकारी हो तो विभाग को सूचित करें ताकि जंगलों की संपदा को सुरक्षित रखा जा सके।
sotrprokgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन